34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

संभाग स्तरीय बॉल बैडमिंटन में भोपाल बना चैंपियन

भोपाल। भोपाल के लड़के संभाग स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के दो वर्गों में चैंपियन बनी है। उसने स्पर्धा के अंडर-14 और अंडर-19 आयु समूह के खिताब अपने नाम किए हैं। जबकि बालिका वर्ग में उसे उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।
मॉडल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु समूह के बालक में भोपाल ने रायसेन को 2-1 (35-32, 35-20) से हराया। जबकि बालिका में रायसेन ने भोपाल को 2-1 (35 – 32, 35 – 24) से हराया। वहीं 17 वर्ष से कम आयु समूह में रायसेन ने मेजबान भोपाल की टीम को 2-1 (35-22, 35-31) से पराजित किया। इसी आयु समूह के बालिका वर्ग में भी रायसेन ने भोपाल को 2-1 (35 – 20 / 35 – 20) से हराया।19 वर्ष से कम आयु वर्ष में भोपाल के लड़कों ने रायसेन को 2-1 (35-32, 35-30) से पराजित किया। बालिकाओं में रायसेन के खिलाड़ियों ने जिला भोपाल को 2-1 (35-17, 35-19) से पराजित कर दिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles