भोपाल | फरहान खान मिस्टर एमपी चुने गए। उन्होंने इकबाल मैदान पर आयोजित मिस्टर एमपी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 90 प्लस केटेगिरी में स्वर्ण पदक भी जीता।
राजकुमार इम्पूव बाॅडी आफ द मप्र और विजय बेस्ट पोजर आॅफ द मप्र चुने गए। इसमें 55 किलो वजन वर्ग में मयंक राठौर, 60 में हरीश ठाकुर, 65 में प्रमोद भाटी 70 में आमिर खान, 75 में विजय, 80 में मुजीब खान, 85 में राजकुमार तथा 90 किलो वजन वर्ग में गौरव खरे चैंपियन बने। इसी तरह दशहरा मैदान पर आयोजित मिस्टार भोपाल बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में राजकुमार रायकवार मिस्टर भोपाल चुने गए। जबिक प्रमोद भाटी बेस्ट पोजर आफ द ईयर रहे। उवेज खान इम्प्रूव बाडी आफ द ईयर बने।
आयोजन सचिव मो शफीक खान ने बताया कि इसमें भोपाल के 160 खिलाडि़यों ने भागीदारी की। इसमें 55 किलो वजन वर्ग में चंद्रशेखर केवट, 60 में माधव, 65 में प्रमोद भाटी, 70 में उवेज खान, 75 में सलमान खान, 80 में गौरव खरे, 85 में राजकुमार, 90 में इमरान अली और 90 प्लस में संतोष थापा चैंपियन बने। दोनों प्रतियोगिता में दो लाख 10 हजार रुपए की इनामी राशि बांटी गई। पुरस्कार वितरण विधायक आरिफ अकील ने किया।
राजकुमार मिस्टर भोपाल और फरहान मिस्टर एमपी बने
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

