34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सेलिंग वीक चैंपियनशिप में भोपाल के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज जीते

भोपाल। सेलिंग स्कूल ऑफ भोपाल के खिलाड़ियों ने हैदराबाद सेलिंग वीक कम्बाइन क्लास चैंपियनशिप में पदकों का सिक्सर जमाया है। इसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। चैंपियनशिप में राममिलन यादव ने लेजर 4.7 अंडर-16 कैटेगरी में स्वर्णिम सफलता हासिल की। उन्होंने इसी इवेंट के ओपन वर्ग में एक कांस्य भी हासिल किया। स्पर्धा में सतीश यादव ने लेजर 4.7 ओपन वर्ग में रजत और रेडियल अंडर-19 आयु समूह में रजत पदक जीता है। वहीं तनू ने रेडियल वुमन कैटेगरी में सफेद तमगा अपने नाम किया। साथ ही आशीष विश्वकर्मा ने अंडर-16 लेजर 4.7 में कांस्य पदक अपने नाम किया। यहां सोमवार को तेलंगाना स्टेट ओपन चैंपियनशिप के लेजर और ऑप्टिमिस्ट क्लास के इवेंट भी शुरू हुए। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों बड़ी झील में संचालित सेलिंग स्कूल ऑफ भोपाल में चीफ कोच जीएल यादव से प्रशिक्षण हासिल करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles