30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

69वीं राष्ट्रीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भोपाल के स्केटर्स का स्वर्णिम प्रदर्शन

भोपाल, एनएसटी न्यूज। ग्वालियर में 25 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2025 में भोपाल के दो होनहार स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भोपाल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-19 आयु वर्ग में सेंट मेरी स्कूल के छात्र शुभम गुप्ता ने 1000 मीटर रिंक रेस में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, रेड रोज स्कूल के छात्र ओजस राणा ने 500 मीटर रिंक रेस में शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की ओर से केवल शुभम गुप्ता और ओजस राणा ही पदक जीतने में सफल रहे, जिससे उनकी उपलब्धि और भी खास बन गई। दोनों खिलाड़ी अमर रोलर स्केटिंग ऑर्गनाइजेशन, भोपाल से जुड़े हैं और अनुभवी कोच अनिल भटकर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अमर रोलर स्केटिंग ऑर्गनाइजेशन के सचिव अमर भटकर और अध्यक्ष जितेंद्र जैसवाल ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles