34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल तैराकी संघ मनाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस

(NST News) भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान, खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल और भारतीय तैराकी महासंघ के निर्देशानुसार भोपाल तैराकी संघ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाएगा। यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे स्थानीय पुरुषोत्तम गौर तरणताल में होगा, जहां खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेलों की भावना और फिटनेस के महत्व का संदेश दिया जाएगा।संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि इस अवसर पर सभी तैराक खिलाड़ियों को अपने-अपने तैराकी किक बोर्ड के साथ तरण पुष्कर आना है। आयोजन की शुरुआत किक इवेंट से होगी, जिसमें युवा तैराक अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसके माध्यम से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। खिलरानी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय खेलों की वह पहचान हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया। उनके योगदान को याद करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन और समर्पण की शिक्षा दी जाएगी। समापन पर सभी खिलाड़ी फिट इंडिया की शपथ लेंगे। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि खेल सिर्फ पदक जीतने का जरिया नहीं, बल्कि हर नागरिक को स्वस्थ और सक्रिय बनाने का अभियान है। भोपाल तैराकी संघ का मानना है कि खेलों के माध्यम से युवाओं को फिटनेस की ओर प्रेरित किया जा सकता है और राष्ट्रीय खेल दिवस इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles