23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल ट्रॉफी टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट: सागर फैंस क्लब, बुचके कंस्ट्रक्शन और आरसीसी विजयी

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 1100 क्वाटर्स स्थित एमसीसी मैदान पर खेले जा रहे भोपाल ट्रॉफी टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 2 फरवरी को खेले गए चार मैचों में सागर फैंस क्लब, बुचके कंस्ट्रक्शन और आरसीसी की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह मजबूत की। पहला मुकाबला वानखेड़े इलेवन और सागर फैंस क्लब के बीच खेला गया। वानखेड़े इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 48 रन बनाए। जवाब में सागर फैंस क्लब ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच बुचके कंस्ट्रक्शन और परिणय भेल बॉयज के बीच हुआ। बुचके कंस्ट्रक्शन ने 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए परिणय भेल बॉयज की टीम 77 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। तीसरे मैच में एमजीएचएम एकता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए, लेकिन आरसीसी की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को 79 रन पर समेट दिया और 38 रन से मैच जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles