25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भोपाल अंडर-14 क्रिकेट के सेमीफाइनल

भोपाल। भोपाल ने उज्जैन को 20 रनों से हाराकर लगातार तीसरी जीत के साथ राज्य स्तरीय शालेय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंडीदीप में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में बुधवार को भोपाल ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर के मैच में दो विकेट पर 125 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज युवराज नेमा ने 61 रन बनाए। जबकि देवांश यदुवंशी ने 44 रनों की अविजित पारी खेली। जवाब में उज्जैन टीम 12 ओवर में सात विकेट पर 105 रन बना पाई। उसकी ओर से हर्ष ने 20 और भव्य ने 35 रन बनाए। भोपाल की ओर से युवराज ने तीन विकेट लिए। साहिल धौलपुरे, कृश मल्होत्रा और देवांश यदुवंशी को एक-एक सफलता मिली। कोच निसारउल्ला और मैनेजर तारिक अली ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles