23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

दीपिका के शतक की मदद से भोपाल वारियर्स जीती

भोपाल। दीपिका शाक्य (155) के शतक की मदद से भोपाल वॉरियर्स ने अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद् घाटन अवसर पर आयोजित एक मैत्री मुकाबले में होशंगाबाद गर्ल्स को 103 रनों के अंतर से हराया। मंडीदीप में भोपाल वाॅरियर्स ने 3/212 रन बनाए। फातिमा मलिक, कृतिका चारवे और श्रेया को एक-एक विकेट मिले। जवाब में होशंगाबाद 25 ओवर में 6/108 रन बना सकी। कृतिका चारवे ने 46 रन बनाए। निधि तिवारी और मंजू मार्थमा को दो-दो विकेट मिले। दीपिका प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। इससे पहले उद् घाटन नेटलिंक के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव ने किया। इसी दौरान पूनम शर्मा, दीपिका शाक्य, पूजा अम्बोरे और प्रियंका वैश्य को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles