38.7 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

भोपाल ने आल इंडिया इंटर साई हॉकी जीती

भोपाल | साई भोपाल ने बेंगलुरू और कोलकाता को हराकर साई आल इंडिया इंटर साई हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। भोपाल ने बेंगलरू को 3-1 से तथा कोलकाता को 1-0 से हराकर यह खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर में खेली गई। कोच वाईएस चौहान ने बताया कि भोपाल के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया,जिससे यहां के नौ लड़के भारतीय साई टीम में चुने गए हैं। साई की चयनित टीम इंफाल में 7-21 जनवरी के बीच होने वाली राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इधर जूनियर वर्ग में भी भोपाल टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने लीग मैचों में बेंगलुरू को 3-1 से , गांधीनगर को 5-1 से तथा मुंबई को 3-2 से हराया। उसका फाइनल में मुकाबला कोलकाता से होगा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles