29.1 C
New Delhi
Saturday, May 10, 2025

भोपाल की बेटी प्रियंका वैश्य ने जीता स्ट्रांग वूमेन खिताब

भोपाल। भोपाल की प्रियंका वैश्य ने स्ट्रांग वूमेन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। जबकि बंगाल की नुपुर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता कोलकाता के बंगाल में तीन दिन पूर्व आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता भारत में पहली बार आयोजित की गई। इसमें देशभर से लगभग 30 से 40 वूमेन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 65 किग्रा केटेगरी में प्रियंका ने लॉक प्रेस 30 किलो में एक मिनट में 13 रिपिटेशन लगाए। जबकि फार्मर वर्क में 80 किग्रा वजन लेकर 7 सेकंड में 15 मीटर चलीं। वहीं 80 किग्रा टॉयर फिनिशिंग में 20 सेकंड में 15 मीटर चलीं। एक्सल डेड लिफ्ट में उन्होंने एक मिनट में 80 किग्रा वजन लेकर 22 रिपिटेशन लगाए। अब प्रियंका लुधियाना में 10 फरवरी को आयोजित फिजिक मॉडलिंग में हिस्सा लेंगी।
भोपाल क्रासफिट टीम ने किया सम्मानित
प्रियंका वैश्य बुधवार देर कोलकाता से भोपाल लौंटी। जहां उनका स्वागत किया गया। वहीं भोपाल क्रासफिट में स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव, शैलेंद्र बागरे, दीपक भावसर और के सतीश द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिम के सभी ट्रैनर सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles