30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

भोपाल की खुशबू भारतीय हॉकी कैंप के लिए चयनित

भोपाल । भोपाल की खुशबू खान का चयन भारतीय हॉकी कैंप के लिए हुआ है। वे भोपाल की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिनका चयन गोलकीपर के रूप में हुआ है। अब वे 24 जून से 3 जुलाई तक बेंगलुरू में हॉकी इंडिया के महिला कैंप में शामिल हाेने जाएंगी। इससे पहले वे 1 जून कोर ग्रुप के चयन ट्रायल में शामिल होने भी बेंगलुरू जाएंगी। खुशबू का लक्ष्य है कोरग्रुप में शामिल होना। वे भारतीय टीम में शामिल होना चाहती हैं। खास बात यह है कि वे तीन साल से लड़कों के साथ अभ्यास करती रही हैं। बेटनरी कॉलोनी, झदा जेल रोड, पशुपालन अस्पताल के पास एक झुग्गी में रहने वाली खुशबू नेशनल खिलाड़ी हैं। वे सुबह छह बजे घर से पैदल निकलती हैं हॉकी खेलने। अब तक लगभग 12 मेडल जीते हैं जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्ग में। सब जूनियर चैंपियनशिप रामनाथपुरम में बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। दोपहर 2 से 3 बजे तक टीटी नगर स्टेडियम में जिम करती हैं। फिर यहां से पैदल ही ध्यानचंद स्टेडियम मयूर पार्क के लिए निकल जाती हैं। दिनभर में लगभग 12 किमी पैदल चलती हैं। ध्यानचंद स्टेडियम में चीफ सलाहकार कोच अशोक ध्यानचंद की अनुमति से खेल रही हैं। वे ग्वालियर में हॉकी अकादमी में कई बार ट्रायल दे चुकी हैं। पर उन्हें एडमिशन नहीं मिला।
साथी खिलाड़ी से मिली हॉकी खेलने की प्रेरणा
खूशबू ने बताया कि कुछ साल पहले वे अपने सलेही आशिया के साथ टीटी नगर स्टेडियम में समर कैंप के दौरान गई थी, जहां से समर कैंप में आशिया के साथ हॉकी खेली। आशिया तो एक-डेढ़ माह तक ही हॉकी खेली। इसके बाद उनका रुझान बढ़ गया और वे खेलती रही। चूंकि सभी खिलाड़ी उन्हें बहन मानते हैं इसलिए उनके साथ अभ्यास करने में कभी कोई हिचक और परेशानी नहीं हुई।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles