34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

इंटर जोनल महिला क्रिकेट में भोपाल की प्रीति यादव ने झटके 3 विकेट

भोपाल। त्रिवेंद्रम में खेली जा रही सीनियर महिला इंटर जोनल तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन की ओर से खेल रही भोपाल की प्रीति यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 22 ओवर में 13 मेडन फेंकते हुए वेस्ट जोन की तीन खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया। वेस्ट जोन ने इस मुकाबले में 137 रन बनाए। उसकी ओर से बीडी सुरती 42 और आर एन चौधरी 32 रन ही कुछ देर संघर्ष कर सकी। सेंट्रल जोन की ओर से प्रीति के अलावा एस डी विश्नोई ने भी तीन विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक सेंट्रल जोन ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles