34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान: पैट कमिंस और मैथ्यू शॉर्ट टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लंबे समय से चोटिल कमिंस अब टूर्नामेंट शुरू होने तक फिट होने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर करने का फैसला लिया है।

कमिंस और शॉर्ट की जगह टीम में किसे शामिल किया गया?

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से करीब एक हफ्ता पहले टीम में दो बदलाव करके अपना फाइनल स्क्वाड जारी कर दिया है। एक तो पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा टॉप-ऑर्डर बैट्समैन मैथ्यू शॉर्ट भी अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हैं। कमिंस और शॉर्ट के बाहर होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू रेनशॉ को टीम में जगह दी है।

चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेले थे कमिंस

पैट कमिंस लंबे समय से इंजरी से जूझ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले पैट कमिंस एक और आईसीसी टूर्नामेंट को मिस कर चुके हैं। वह इंजरी के कारण ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाए थे। फिर इंजरी के चलते ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी मिस की और अब वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हालांकि उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी शुरुआती टीम में जगह दी थी। पैट कमिंस के अब IPL तक फिट होने की संभावना है।

स्टीव स्मिथ की टीम में जगह नहीं बनी

पैट कमिंस और मैथ्यू शॉर्ट के बाहर होने के बाद भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल नहीं किया है। बैटिंग लाइनअप में स्मिथ के लिए जगह न बनना आश्चर्यजनक है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में बिग बैश लीग (BBL) में शानदार प्रदर्शन किया था। बीबीएल के छह मैचों में स्मिथ ने 167 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों में एक शतक भी लगाया था। इसके बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की फाइनल टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles