28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान — IPL में बुमराह की भागीदारी पर सवाल

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर केवल तीन टेस्ट खेलने वाले जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बहस तेज हो गई है। दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज को लेकर आलोचना का दौर जारी है। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने टीम प्रबंधन और निर्णयकर्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को बुमराह से आईपीएल 2025 छोड़ने का अनुरोध करना चाहिए था, ताकि वह भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली अहम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रह पाते। वेंगसरकर ने यहां तक कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते, तो मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी से इस मामले पर सीधी बात करते।

वेंगसरकर ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेंगसरकर ने कहा, “भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की अहमियत और उनकी कमजोर पीठ को देखते हुए बुमराह को बीसीसीआई, चयनकर्ताओं और भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से आईपीएल 2025 से बाहर रहने के लिए कहा जाना चाहिए था। यह बहुत जरूरी था कि इतनी बड़ी सीरीज के लिए हमारे पास पूरी तरह से फिट और तरोताजा बुमराह हों। अगर मैं भारत का मुख्य चयनकर्ता होता तो मैं मुकेश अंबानी (मुंबई इंडियंस के मालिक) और बुमराह को समझाता कि इंग्लैंड सीरीज के लिए बुमराह का आईपीएल से बाहर रहना जरूरी है या आईपीएल में कम मैच खेलना चाहिए। मुझे यकीन है कि वे ऐसा करने के लिए मान जाते।”

बुमराह की मौजूदगी से जीत की संभावना बढ़ती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेंगसरकर ने कहा, “आईपीएल में बनाए गए रन और विकेट किसे याद रहते हैं? लेकिन इस सीरीज में मोहम्मद सिराज का जबरदस्त प्रदर्शन (पांच टेस्ट मैचों में 23 विकेट), शुभमन गिल (पांच टेस्ट मैचों में 754 रन), केएल राहुल (532 रन), यशस्वी जायसवाल (411 रन) और ऋषभ पंत (479 रन) की शानदार बल्लेबाजी और वाशिंगटन सुंदर का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (चार टेस्ट मैचों में 284 रन और सात विकेट) जरूर याद रहेगा। इस तरह की सीरीज शायद चार साल में एक बार होती है। मेरा मानना है कि भारत जनवरी 2027 तक (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) पांच टेस्ट मैचों की सीरीज नहीं खेलेगा। यह एक यादगार सीरीज थी और काश बुमराह लगभग सभी टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध होते। हम सीरीज जीत सकते थे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles