34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल की ब्लास्टर बॉयज बनीं विजेता

(NST News) भोपाल. राष्ट्रीय खेल दिवस उत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय टारगेटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त, रविवार को संपन्न हुआ। यह आयोजन मध्यप्रदेश टारगेटबॉल संघ की ओर से किया गया। समापन कार्यक्रम में खिलाड़ियों के शानदार खेल की सराहना की गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

बालक वर्ग में भोपाल का दबदबा

बालक वर्ग की प्रतियोगिता में ब्लास्टर बॉयज, भोपाल ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर भोपाल टाइगर्स और तीसरे स्थान पर इंपैक्ट प्लेयर्स मंडीदीप, रायसेन रहे। टीमों के बीच हुए मुकाबले रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

बालिका वर्ग की विजेता टीमें

बालिका वर्ग में जवाहरलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, कोलार रोड की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान कोपल पब्लिक स्कूल, बरखेड़ा की टीम के नाम रहा। छात्राओं ने भी उम्दा प्रदर्शन कर यह साबित किया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कार्यक्रम में संघ के सचिव अभिषेक सिंह, सह-सचिव संजय मेहरा, सोनू पालीवाल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका त्रिवेणी सिरोईया, अमन तिवारी, सानिया शाह, इशिका कनोजिया, राहुल खटिक सहित अन्य ने निभाई। सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles