26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ब्रिट्स और गार्डनर महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-5 में शामिल, डिवाइन और अमीन ने भी की प्रगति

एनएसटी न्यूज, इंदौर। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की तज़मिन ब्रिट्स और ऑस्ट्रेलिया की ऐश्ली गार्डनर महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष पांच में पहुंच गई हैं। ब्रिट्स ने इंदौर में खेले गए विश्व कप मुकाबले में 89 गेंदों पर 101 रन बनाए, जबकि गार्डनर ने पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ 83 गेंदों पर 115 रन की पारी खेली थी। इन प्रदर्शन के दम पर दोनों बल्लेबाजों ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। ब्रिट्स दो स्थान ऊपर चौथे और गार्डनर सात स्थान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

रैंकिंग के शीर्ष तीन में भारत की स्मृति मंधाना, इंग्लैंड की नैट सिवर-ब्रंट और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी बरकरार हैं। ब्रिट्स और गार्डनर की प्रगति से एलिस पेरी, लॉरा वुल्फार्ट, ऐमी जोन्स, हेली मैथ्यूज़, अलीसा हीली और मारीज़ान काप जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। इस बीच, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन सात स्थान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर आ गई हैं। पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज सिद्रा अमीन भी तीन स्थान ऊपर बढ़ते हुए श्रीलंका की चमरी अतापत्तू के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंची हैं।

इस विश्व कप में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं — तज़मिन ब्रिट्स, ऐश्ली गार्डनर और सोफी डिवाइन। न्यूज़ीलैंड अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुका है, लेकिन डिवाइन फिलहाल टूर्नामेंट की सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। वहीं, ब्रिट्स का यह 2025 में वनडे में पांचवां शतक है और पिछली पांच पारियों में उनका चौथा शतक भी। उन्होंने इस साल अप्रैल में भारत के खिलाफ कोलंबो में 109 रन बनाए थे, जिसके बाद से उनकी फॉर्म लगातार शानदार रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles