34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

CAFA Nations Cup: ताजिकिस्तान-उजबेकिस्तान में होगा टूर्नामेंट, भारत की संभावित भागीदारी

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम को काफा नेशंस कप 2025 में भाग लेने का न्योता मिला है, जो 28 अगस्त से 8 सितंबर तक ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान में आयोजित होगा। अगर AIFF स्वीकृति देता है, तो यह टूर्नामेंट भारत को मध्य एशियाई टीमों के खिलाफ अच्छा प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देगा। चूंकि मलेशिया के विकल्प के तौर पर मध्य एशियाई फुटबॉल संघ ने भारत को खेलने का न्योता दिया है। आठ टीमों के टूर्नामेंट से मलेशिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स का हवाला देकर 15 जुलाई को नाम वापिस ले लिया था। यह टूर्नामेंट फीफा की अंतरराष्ट्रीय विंडो में नहीं पड़ता जो एक से नौ सितंबर के बीच है।

ओमान को भी इसमें भाग लेने के लिये न्योता मिला है। टूर्नामेंट का पहला सत्र 2023 में हुआ था जिसमें ईरान विजयी रहा था। समझा जाता है कि एआईएफएफ ने न्योता स्वीकार कर लिया है, लेकिन आयोजकों की ओर से अंतिम पुष्टि का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एआईएफएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन हम इंतजार कर रहे हैं।’ अगर भारत खेलता है तो नए मुख्य कोच के साथ यह पहला टूर्नामेंट होगा। नए कोच की नियुक्ति एक अगस्त को होने वाली है। इस टूर्नामेंट में ईरान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गीस्तान और तुर्कमेनिस्तान भाग ले रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles