34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पृथ्वी शॉ 5.25 करोड़ में बिके; वेंकटेश अय्यर पर 17.5 करोड़ की बड़ी बोली

नई दिल्ली: IPL 2026 की मिनी नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में किया जाएगा, जिसमें कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस नीलामी में कई दिग्गज और चर्चित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिन पर फ्रेंचाइज़ियां बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं। कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ, डेवोन कॉनवे, लियाम लिविंगस्टोन और आकाशदीप जैसे खिलाड़ी इस मिनी ऑक्शन के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

पृथ्वी शॉ केकेआर में शामिल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

आईपीएल 2026 की नीलामी को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। इसी को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन आयोजित किया, जिसमें कई सरप्राइज देखने को मिले। इस मॉक ऑक्शन में कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जबकि पृथ्वी शॉ को केकेआर ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को एक बार फिर 17.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वहीं स्टीव स्मिथ, डेवोन कॉनवे और सचिन बेबी जैसे खिलाड़ियों को इस मॉक ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला।

सीएसके ने 21 करोड़ में कैमरन ग्रीन को टीम में किया शामिल

इस मॉक ऑक्शन में फैंस ने आईपीएल की सभी 10 टीमों के लिए बोली लगाई और ग्रीन को सबसे ज्यादा 21 करोड़ रुपये की बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा तो वहीं लियाम लिविंगस्टोन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें केकेआर ने 18.5 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा। रवि बिश्नोई को हैदराबाद ने 10.5 करोड़ में खरीदा जबकि डेविड मिलर को पंजाब ने 4.5 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

आईपीएल 2026 की मॉक ऑक्शन में सोल्ड व अनसोल्ड खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ -अनसोल्ड
डेवोन कॉनवे -अनसोल्ड
कैमरून ग्रीन -21 करोड़- चेन्नई
लियाम लिविंगस्टोन -18.5 करोड़ – कोलकाता<br>रवि बिश्नोई -10.5 करोड़- हैदराबाद
वेंकटेश अय्यर -17.5 करोड़-कोलकाता
मथीशा पथिराना -7 करोड़ – दिल्ली
पृथ्वी शॉ -5.25 करोड़-कोलकाता
जेक फ़्रेजर मैकगर्क -अनसोल्ड
डेविड मिलर -4.5 करोड़ – पंजाब
वानिंदु हसरंगा -2 करोड़ – लखनऊ
रचिन रविंद्र -2.25 करोड़- पंजाब
जेसन होल्डर -9 करोड़- लखनऊ
जॉनी बेयरस्टो -3.75 करोड़-कोलकाता
टिम साइफर्ट -3 करोड़- दिल्ली
बेन डकेट -4 करोड़-कोलकाता
जेमी स्मिथ -3.75 करोड़- दिल्ली
जोश इंग्लिस -2 करोड़ – चेन्नई
आकाश दीप -3.25 करोड़- चेन्नई
मुस्तफिजुर रहमान -3.5 करोड़ – बेंगलुरु
एनरिक नॉर्खिया -3 करोड़ – हैदराबाद
राहुल चाहर -3.25 करोड़- राजस्थान
अकील हुसैन -2 करोड़ – चेन्नई
अथर्व तायडे -60 लाख – चेन्नई
अनमोलप्रीत सिंह -30 एल – राजस्थान
सचिन बेबी -अनसोल्ड
अभिनव मनोहर -1.75 करोड़-लखनऊ
औकिब नबी -3 करोड़- दिल्ली
महिपाल लोमरोर -2.25 करोड़- दिल्ली
मनोज भनेगे -30 लाख – बेंगलुरु
तुषार रहेजा -30 लाख – बेंगलुरु
वंश बेदी -50 लाख – मुंबई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles