19.6 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन वनडे सीरीज़ से बाहर, लाबुशेन को टीम में मौका

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बताया कि उन्हें पीठ में हल्की चोट लगी है, जिसे लेकर बोर्ड कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। ग्रीन के बाहर होने से टीम की ऑलराउंड क्षमता पर असर पड़ सकता है।ग्रीन की जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन ने अब तक 66 वनडे मैचों में 1871 रन बनाए हैं। हालांकि, हालिया फॉर्म उनके पक्ष में नहीं रहा है। पिछली 10 पारियों में उन्होंने केवल 138 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47 रहा।

भारत दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20

टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी। वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि ग्रीन की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन टीम प्रबंधन चाहता है कि वे एशेज सीरीज़ से पहले पूरी तरह फिट रहें। इसी वजह से उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है। बोर्ड ने साफ किया कि वह जल्द ही पुनर्वास (rehab) शुरू करेंगे।

शेफील्ड शील्ड में करेंगे वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरन ग्रीन 28 सितंबर से शुरू होने वाले शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में वापसी कर सकते हैं। सीए ने कहा कि उनकी फिटनेस पर करीबी नज़र रखी जाएगी और तभी उन्हें आगे के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए मंजूरी दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles