captain Lionel Messi : मेसी ने हैरान करने वाला गोल दागा

0
captain Lionel Messi
captain Lionel Messi

अमेरिका में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी का शानदार फॉर्म जारी है। मेजर लीग सॉकर (MLS) की टीम इंटर मियामी के कप्तान मेसी ने लगातार टीम के लिए लगातार छठे मैच में गोल किया। उनके गोल की मदद से इंटर मियामी की टीम पहली बार लीग कप के फाइनल में पहुंची। उसने फिलाडेल्फिया यूनियन को सेमीफाइनल में 4-1 से हरा दिया। मेसी की कप्तानी में इंटर मियामी ने सभी छह मैच जीते हैं।

इंटर मियामी की टीम ने फिलाडेल्फिया को हराकर न केवल लीग कप के फाइनल में जगह बनाई है बल्कि उसने 2024 कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में अपना स्थान पक्का किया। यह मेसी की करिश्माई नेतृत्व का नतीजा है कि इंटर मियामी की टीम पहली बार कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में पहुंचने में सफल रही।

इंटर मियामी ने मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत की। उसके लिए जोसेफ मार्टिनेज ने तीसरे मिनट में ही गोल कर दिया। इसके 17 मिनट बाद मेसी ने हैरान कर देने वाला गोल दागा। उन्होंने 20वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। उन्होंने करीब 30 मीटर की दूरी से दर्शनीय गोल किया। मेसी के शॉट का मेजर लीग सॉकर में तीन बार सीजन के बेस्ट गोलकीपर चुने जा चुके आंद्रे ब्लैक के पास कोई जवाब नहीं था। वह मेसी को इतनी दूरी से भी गोल करने से नहीं रोक सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here