एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी के अंकुर मैदान पर शनिवार को सीबीओए सीपीएल की 5वीं क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में केनरा बैंक के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रायपुर रीजनल ऑफिस के अलावा भोपाल अंचल और भोपाल जेडआई की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला भोपाल रीजनल ऑफिस और रायपुर रीजनल ऑफिस के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भोपाल रीजनल ऑफिस ने खिताब अपने नाम किया, जबकि रायपुर टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए अंकित सिरोही को मैन ऑफ द सीरीज़ और बेस्ट बैट्समैन चुना गया, वहीं सैयम को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि आईएफसीआई के एमडी और सीईओ तथा विशिष्ट अतिथि केनरा बैंक के उपमहाप्रबंधकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

