38.6 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

सेंट्रल जोन ने जीते चार स्वर्ण पदक

– राजीव गांधी स्कूल में सीबीएसई राष्टकृीय तैराकी चैंपियनशिप

भोपाल। राजीव गांधी स्कूल के तत्वावधान में राष्टकृीय सीबीएसएई स्कूल तैराकी चैंपियनशिप में सेंट्रल जोन ने शुक्रवार को चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं मेजबान वेस्ट जोन को एकमात्र कांस्य पदक हाथ लगा। इसके अलावा नाॅर्थ जोन ने तीन और साउथ जोन ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा। पदक विजेता खिलाड़ियों को मनीषा आनंद, एएस चावला और संजीव भावे ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।
राजीव गांधी तरणताल में खेली जा रही प्रतियोगिता के चैथे दिन सेंट्रल जोन ने अंडर-17 बालक 4 गुणा 100 मी मेडले रिले का स्वर्ण जीता, साउथ जोन ने रजत और नाॅर्थ जोन-2 ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग का स्वर्ण भी सेंट्र्रल जोन ने जीता। रजत और कांस्य पदक साउथ जोन के नाम रहे।
अंडर-19 बालक 4 गुणा 100 मी मेडले रिले का स्वर्ण नाॅर्थ जोन-2 और रजत भी नाॅर्थ जोन-2 ने जीता, जबकि कांस्य पदक साउथ जोन ने जीता। अंडर-19 बालिका 4 गुणा 100 मी मेडले रिले का स्वर्ण ईस्ट जोन ने, रजत गल्फ ने और कांस्य पदक नाॅर्थ जोन-2 ने जीता। अंडर-19 बालक 200 मी व्यक्तिगत मेडले में नाॅर्थ जोन-1 के अंष अरोरा ने स्वर्ण, सेंट्रल जोन के विनायक परिहार ने रजत और ईस्ट जोन के राजदीप राय ने कांस्य पदक जीता। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में साउथ जोन की अवनी ने स्वर्ण, ईस्ट जोन की सृष्टि ने रजत और साउथ जोन की इपषिता ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक 200 मी बटरफ्लाई में सेंट्रल जोन के विहान मेंदीरत्ता ने स्वर्ण, साउथ जोन के अच्युत वेंकटराचुर ने रजत और नाॅर्थ जोन-1 के वैष्णव वी राव ने कांस्य पदक जीता। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में साउथ जोन की हिता नायक ने स्वर्ण, सेंट्रल जोन की अनुभूति बरुआ ने रजत और नाॅर्थ जोन-1 की नव्या सिंघल ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-14 बालक 4 गुणा 100 मी मेडले रिले का स्वर्ण सेंट्रल जोन ने, रजत गल्फ ने और कांस्य वेस्ट जोन ने अपने नाम किया। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में नाॅर्थ जोन-1 ने स्वर्ण, साउथ जोन ने रजत और गल्फ ने कांस्य पदक जीता।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles