26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सेंट्रल जोन की जीत में भोपाल की प्रीति चमकीं

भोपाल | भोपाल की प्रीति यादव के दोहरे प्रदर्शन की मदद से मध्य क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र को 54 रनों से हराकर अंडर-23 महिला इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की है। मध्य क्षेत्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 185 रन बनाए। इसमें अदिति ने 83, और प्रीति यादव ने 50 रनों की पारी खेली। जवाब में पूर्व क्षेत्र की टीम 40.2 ओवर में 131 रनों तक पहुंच पाई। रेखा रानी ने 34 और सेका ने 24 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकीं। मध्य छेत्र की ओर से मेघा सिंह ने तीन तथा अदिति ने दो विकेट लिए। प्रीति यादव को एक सफलता मिली। प्रीति मयंक चतुर्वेदी अकादमी की खिलाड़ी हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles