36.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज: सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी ने अकीरा को 192 रनों से हराया

– सेंचुरियन के सौरभ वर्मा ने शानदार शतक बनाया और अवनीश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सौरव वर्मा के शानदार शतक 149 रन एवं अवनीश के आठ विकेट की मदद से सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी ने अकीरा अकादमी को 192 रनों से हराकर पांचवी ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट का आयोजन भोपाल क्रिकेट संघ एवं पब्लिक वाणी द्वारा किया जा रहा है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 268 रन बनाए। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज सौरव वर्मा ने शानदार शतक लगाते हुए 149 रनों की पारी खेली जबकि अरशान अहमद ने नवाद 41, अजय ने 37 और कुश राजपूत ने 25 रनों का योगदान दिया। अकीरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनजीत ने तीन, युवराज ने तीन और साहिल ने एक विकेट लिया।

सेंचुरियन के 268 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अकीरा अकादमी की पूरी टीम अवनीश की घातक गेंदबाजी के आगे 21.3 ओवर में पूरे 10 विकेट होकर मात्र 78 रन ही बना पाई। उसकी ओर से पीयूष सिंह ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया। सेंचुरियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अवनीश ने 7.3 ओवर में आठ खिलाड़ियों को आउट किया जबकि तरुण व मो अफ़्फ़न ने एक-एक विकेट लिया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्रुव नारायण सिंह अध्यक्ष भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में सैयद साजिद अली चेयरमैंन बीडीसीए, शांति कुमार जैन सचिव बीडीसीए, आरके दीक्षित प्रदीप देशमुख आदि मौजूद थे। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों एवं आयोजन सचिव डा. सुशील सिंह ठाकुर ने किया। संचालन अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य द्वारा किया गया।

आज का मैच :-राजगढ़ जिला क्रिकेट संघ विरुद्ध अरेरा अकादमी प्रातः 9 बजे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles