एनएसटी भोपाल, भोपाल। भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के दाऊ साहब कप अंडर-15 इंटर क्लब और अकादमी टूर्नामेंट में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। सेंचुरियन, रेलवे यूथ और मयंक क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह मजबूत की। वहीं इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में सीहोर ने रायसेन को हराया। बाबे अली मैदान पर एनसीसीसी और रेल्वे यूथ अकादमी आमने-सामने थीं। रेलवे यूथ ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 6 विकेट पर 204 रन बनाए। ग्रंथ प्रजापति ने नाबाद 101 रन बनाए और आदित्य ने 37 रन का योगदान दिया। एनसीसीसी की ओर से सोहन, अंश, श्रेयांश, कृष्णा और पृथ्वीराज ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में एनसीसीसी 50 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। जतिन और पृथ्वीराज ने 52-52 रन बनाए, जबकि आरव थिल्लर ने 42 रन जोड़े। रेलवे यूथ की ओर से नमस्ते शिव शर्मा ने 3 विकेट लिए और ग्रंथ व देव ने 2-2 विकेट चटकाए। टीम ने मैच 27 रन से जीता।

सेंचुरियन अकादमी की 98 रन से आसान जीत
फेथ मैदान पर सेंचुरियन और शिवाय अकादमी के बीच मुकाबला हुआ। सेंचुरियन ने पहले खेलते हुए 48 ओवर में 116 रन बनाए। प्रशांत अग्रवाल ने 52 रन की पारी खेली। शिवाय की ओर से हर्ष मांझी ने 3 और नंदनी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवाय टीम 24 ओवर में सिर्फ 18 रन पर सिमट गई। काव्यांश ने 12 रन बनाए। सेंचुरियन की ओर से प्रशांत ने 5 विकेट और अर्णव वर्मा ने 3 विकेट लेकर मैच 98 रन से दिलाया।

मयंक अकादमी 50 रन से जीती
डीपीएस मैदान पर मयंक और वीएस अकादमी के बीच मैच हुआ। मयंक अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की और 44.3 ओवर में 165 रन बनाए। आर्यवीर मेघवानी ने 60 और ईशान ने 38 रन जोड़े। वीएस की ओर से लकी यादव ने 3 विकेट और कैविन जोसफ व लक्ष्य ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में वीएस टीम 49.2 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई। आदर्श नागर ने 45 रन बनाए। मयंक अकादमी की ओर से वेद पाठक ने 4 विकेट, जबकि यशवर्धन और ऋषभ ने 2-2 विकेट लिए। टीम 50 रन से विजेता रही।
इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट: सीहोर की 74 रन से जीत
सीहोर में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 40 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाए। अहाद खान ने शानदार 82 रन बनाए। रायसेन के लिए कार्तिक और ग्रिशांक ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायसेन की टीम 28.2 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई। जयंत और कार्तिक ने 16-16 रन बनाए। सीहोर की ओर से अंश वर्मा ने 3 विकेट और दर्शील ने 2 विकेट लिए। टीम ने मैच 74 रन से जीता। दाऊ साहब कप के दो दिवसीय सेमीफाइनल 6 और 7 नवंबर को खेले जाएंगे। मयंक अकादमी बनाम रेलवे यूथ (डीपीएस मैदान) व अरेरा अकादमी बनाम सेंचुरियन अकादमी (फेथ क्लब मैदान, रातीबड़) में होंगे।

