36.2 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय टीम घोषित

नईदिल्ली। अंतत: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गत विजेता टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। टीम में चयन का आधार आईपीएल-10 के प्रदर्शन को नहीं माना गया है। टीम में युवराज सिंह,शिखर धवन, मोहम्मद शमी आैर रोहित शर्मा भी शामिल किए गए हैं जो खराब फॉर्म या चोट से जूझ रहे थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने यहां अपनी बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम और पांच वैकल्पिक खिलाड़ियों की घोषणा की। चैंपियंस ट्रॉफी एक जून से इंग्लैंड में खेली जानी है जहां भारत अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा। टीम में ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा को रखा गया है। इसके साथ साथ युवराज सिंह भी टीम में बने हुए हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में रहेगी जिनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। भारतीय क्रिकेट टीम चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के लेकर चल रही अटकलों को नकार दिया। प्रसाद ने धोनी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया। चयनकर्ताओं ने धोनी के खराब फॉर्म के बावजूद उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने युवा ऋषभ पंत को भविष्य की उम्मीद बताते हुए धोनी के संन्यास के बाद टीम का हिस्सा बनाने की बात कही। अपने हाल ही के प्रदर्शन से पंत ने अपने आप को भारतीय टीम के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है।

भारतीय टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केदार जाधव, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार। वैकल्पिक खिलाड़ी: सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर।
धोनी आज, पंत हैं भविष्य की उम्मीद : प्रसाद

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles