31.5 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

चैम्पियनशिप एथलेटिक अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य सहित तीन पदक

भोपाल। बड़ोदरा में 21 से 23 जुलाई, 2018 तक खेली जा रही 15 वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन आज मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक मध्य प्रदेश को दिलाये। चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ी सुनील सिंह ने 3000 मीटर दौड़ 8 मिनट 33.57 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि डिस्कस थ्रो में अकादमी के खिलाड़ी इकराम अली खान ने 54.63 मीटर डिस्क फेंककर रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह चैम्पियनशिप के अंतर्गत 2000 मीटर जल बाधा दौड़ में अकादमी के खिलाड़ी मनीष शर्मा ने कांस्य पदक अर्जित किया। राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सुनील सिंह, रजत पदक विजेता इकराम अली खान और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी मनीष शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस. एल. थाउसेन ने एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा चैम्पियनशिप के पहले दिन अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उक्त खिलाड़ी टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित एथलेटिक्स अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री एस. के. प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles