40.2 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

Chess: आर प्रज्ञानंद ने शानदार वापसी करते हुए, सातवें दौर में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार वापसी करते हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया। प्रज्ञानंद ने लिरेन के खिलाफ वापसी की। हालांकि इससे पहले चीनी खिलाड़ी ने मजबूत स्थिति में पहुंचकर खुद गलतियां की थी जो उन पर भारी पड़ी। पहला मुकाबला ड्रॉ रहा और प्रज्ञानंद ने आर्मागेडोन में बाजी मारी। प्रज्ञानंद छठे दौर में क्लासिकल मैच में फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा के खिलाफ थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वह इसके बाद आर्मगेडन टाईब्रेकर में हार गए थे। प्रज्ञानंद ने इससे पहले रविवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को पांचवें दौर में हराया था। प्रज्ञानंद 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नकामूरा के खिलाफ धीमी शुरूआत की और आर्मागेडोन में हार गए। वहीं फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने अमेरिका के फेबियानो कारुआना को हराया। अभी टूर्नामेंट के तीन दौर बाकी हैं और कार्लसन 13 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। नकामूरा उनसे आधा अंक पीछे हैं। अलीरजा प्रज्ञानंद से डेढ अंक पीछे हैं। कारुआना पांचवें स्थान पर हैं और लिरेन सबसे नीचे हैं।

महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक ने चीन की विश्व चैंपियन वेंजुन जू को हराकर एकल बढ़त हासिल की। जू उनसे आधा अंक ही पीछे हैं। भारत की कोनेरू हम्पी ने हमवतन आर वैशाली को हराया जो तीसरे स्थान पर हैं। चीन की तिंगजि लेइ ने स्वीडन की पिया क्रामलिंग को हराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles