25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

टीम की योजनाओं में चेतेश्वर महत्वपूर्ण: कुंबले

टीम की योजनाओं में चेतेश्वर महत्वपूर्ण: कुंबले
कोलकाता। टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा वेस्टइंडीज दौरे के दौरान धीमी बल्लेबाजी के लिए भले ही आलोचना का सामना करना पड़ा हो लेकिन भारतीय कोच अनिल कुंबले ने इस बल्लेबाज का समर्थन करते हुए कहा कि वह टीम की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है और किसी ने उस पर दबाव नहीं डाला। वेस्टइंडीज दौरे के बाद से पुजारा के स्ट्राइक रेट में सुधार हुआ है। वेस्टइंडीज में उन्होंने दो पारियों में 62 रन बनाए थे। कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पुजारा ने 62 और 78 रन की पारियां खेली और इस दौरान मुरली विजय के साथ दो शतकीय साझेदारियां भी की जिसने भारत की 197 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। खुद को परंपरावादी बताते हुए कुंबले ने कहा कि टेस्ट में स्ट्राइक रेट गेंदबाजों तक सीमित रहना चाहिए।न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पूर्व मीडिया से बात करते हुए कुंबले ने कहा, ‘‘मैं थोड़ा पुराने जमाने के लोगों की तरह हूं। जहां तक मेरा सवाल है जब मैं खेलता था तो जिस टेस्ट क्रिकेट स्ट्राइक रेट की बात होती थी वह गेंदबाजों का होता था बल्लेबाजों का नहीं।’’ कुंबले ने कहा, ‘‘मैं इसे इसी तरह देखता हूं। टीम में आपको अलग तरह के लोगों, अलग स्तर के खिलाड़ियों, अलग अलग कौशल के खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो टेस्ट मैच की चुनौतियों के अनुकूल हो। क्योंकि टेस्ट मैच में प्रत्येक सत्र अलग हो सकता है, हमने यह देखा है। और यही टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है। मेरे नजरिये से टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट सिर्फ गेंदबाजों के लिए मायने रखता है बल्लेबाजों के लिए नहीं।’’

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles