27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में नहीं सूर्यकुमार, 12 का औसत, 118 का स्ट्राइक रेट, दुबई में ही खेले हैं 3 मैच

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपना अभियान 10 सितंबर से शुरू करेगी। भारत का 14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 संन्यास के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों टीमों का आमना-सामना होगा। ऐसे में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर अच्छा प्रदर्शन करने का दारोमदार होगा। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है।

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैच दुबई, 1 मैच मेलबर्न और 1 मैच न्यूयॉर्क में हुए। उनके पाकिस्तान के खिलाफ औसत केवल 12.80 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 118.51 का है। भारत के टी20 कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 54 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तान के खिलाफ आंकड़े

सूर्यकुमार यादव ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में 8 गेंद पर 11 रन बनाए थे। एशिया कप 2022 में ग्रुप स्टेज में 18 गेंद पर 18 रन बनाए। सुपर-4 स्टेज में 10 गेंद पर 13 रन बनाए। मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 10 गेंद पर 15 रन बनाए। न्यूयॉर्क में 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 8 गेंद पर 7 रन बनाए।

पाकिस्तान ने 5 में 2 मुकाबले अपने नाम किए

भारत के खिलाफ पाकिस्तान इन 5 मैचों में से 2 में जीता है। उसे 2021 टी20 वर्ल्ड कप में जीत मिली थी। 2022 एशिया कप में सुपर 4 में जीता। भारत को 2021 एशिया कप ग्रुप स्टेज के अलावा 2022 टी20 वर्ल्ड कप और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में जीत मिली। सूर्यकुमार यादव ने 83 मैच की 79 पारी में 38.20 के औसत और 167.07 के स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 4 शतक लगाए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles