23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

संजय पाण्डेय की कोचिंग में छत्तीसगढ़ इतिहास के करीब, सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एसबीआई में कार्यरत रणजी क्रिकेटर भोपाल के Sanjay Pandey की कोचिंग में छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को पहली पारी की बढ़त के आधार पर पराजित किया।  यह छत्तीसगढ़ टीम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि टीम पहली बार CK Nayudu Trophy के सेमीफाइनल में पहुंची है। अब सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ का सामना Tamil Nadu से होगा। यह मुकाबला रायपुर में 1 से 4 मार्च तक खेला जाएगा।

बतौर कोच संजय पाण्डेय का अनुभव छत्तीसगढ़ टीम के लिए निर्णायक साबित हो रहा है। पूर्व तेज गेंदबाज़ संजय पाण्डेय ने मध्य प्रदेश के लिए 14 वर्षों तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है और वे मप्र वनडे टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। कोचिंग करियर में वे मध्य प्रदेश की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के साथ-साथ पुदुचेरी अंडर-23 टीम के कोच भी रह चुके हैं।

उनकी कोचिंग में मध्य प्रदेश टीम ने कूच बेहार ट्रॉफी और सीके नायडू ट्रॉफी का फाइनल खेला था। अब छत्तीसगढ़ की यह सफलता भी उनके कोचिंग कौशल और रणनीतिक समझ का प्रमाण मानी जा रही है। सेमीफाइनल में तमिलनाडु जैसी मजबूत टीम के खिलाफ छत्तीसगढ़ के सामने कड़ी चुनौती होगी, लेकिन मौजूदा फॉर्म और आत्मविश्वास के साथ टीम से एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles