40.6 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पेरिस ओलम्पिक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक -2024 में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। इसमें तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश के शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को विजय होने की बधाई और शुभकामनाएँ दींमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और कैप प्रदान कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।मध्यप्रदेश से पेरिस ओलम्पिक में प्रदेश के 2 खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग और विवेक सागर प्रसाद पुरुष हॉकी में प्रतिभागिता करेंगे। पैरा ओलम्पिक में प्रदेश के 3 खिलाड़ी प्राची यादव, क्याकिंग-केनोईंग, पूजा ओझा, क्याकिंग- केनाईंग और कपिल परमार ब्लाईन्ड जूडो में प्रतिभागिता करेंगे।सभी खिलाड़ियों ने भोपाल स्थित खेल और युवा कल्याण विभाग की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles