उज्जैन : इंडियन बॉडीबिल्डर फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश मुख्यालय उज्जैन द्वारा आगामी 28 से 29 मार्च को 17वीं सीनियर में मेंस एवं विमेंस 21 लाख केश प्राइज नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 28 से 29 मार्च को बास्केटबॉल कोर्ट इंदौर में किया जा रहा है …खेल आशय जानकारी प्रदान करते हुए राष्ट्रीय निर्णायक शैलेन्द्र व्यास ,स्वामी मुस्कराके ने बताया कि..राष्ट्रीय स्पर्धा के फोल्डर का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया एवं नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह का उद्घाटन का आमंत्रण भी स्वीकार किया.. इस अवसर पर राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के चेयरमैन प्रेम सिंह यादव, इंडियन बॉडीबिल्डर फेडरेशन मुंबई के जॉइंट सेक्रेटरी अतिन तिवारी ,पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेज जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ,राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र स्वामी मुस्कुरा के एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक रोहित जेठवा विशेष रूप से उपस्थित रहे …

