33 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

प्रदेश में बाल बैडमिंटन लोकप्रिय हो रहा है: नौशाद खान

भोपाल। मध्यप्रदेश बाल बैटमिंटन खेल में पुन: अपनी पकड़ बना रहा है, साथ ही इसके निरंतर आयोजनों से खेल को नया बल मिला है। खिलाड़ी भी आगे आ रहे हैं। स्कूल-कॉजेलों में अब यह खेल खूब खेला जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मप्र बाल बैडमिंटन संघ के सचिव नौशाद खान ने बताया कि यह खेल प्रदेश में बहुत पहले से खेला जाता रहा है। मप्र व छत्तीसगढ़ के विभाजन से पहले से यह खेल यहां स्थापित है। उन्होंने बताया कि खेल ने वर्ष 2000 से पुन: मप्र में अपनी पहचान बनाई है। इस समय इस खेल की प्रदेश में करीब 30 ईकाइयां काम कर रही है, जिसमें राजधानी भोपाल भी शामिल है। हाल ही में इस खेल को बरकतउल्ला विवि ने भी अपने खेल कैलेंडर में शामिल किया है। नौशाद ने बताया कि वर्ष 2016-17 में इस खेल की कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएं देश में होने वाली है। उन्होंने बताया कि इस खेल ने देश को कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, जिन्हें देश का शीर्ष अर्जुन पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles