28.2 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

चीन ने श्रीलंका को दी शिकस्त

भोपाल। 5वीं एषियन स्कूल हॉकी चैंपियनशिप के पाँचवें दिन का मैच चीन और श्रीलंका के बीच श्री प्रशत डोलस, उप संचालक एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सायंकाल 5 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें पहले हाफ तक चीन श्रीलंका से 2-0 से आगे रहा। सैकंड हाफ में तीसरा गोल कप्तान मेंग युआनफेंग ने किया। पैनल्टी शॉट में श्रीलंका के दिषा नायक ने पहला गोल दागा। इस प्रकार स्कोर 3-1 हो गया। चौथा गोल चीन के ज़ेंग लेले ने किया। और पाँचवां गोल वू ज़िगियांग ने किया। इसके बाद श्रीलंका को फिर से पैनल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें शषिंथा थिरान ने गोल दागकर स्कोर को 5-3 पर पहुँचाया। इस प्रकार खेल समाप्ती तक चीन और श्रीलंका का स्कोर 5-3 रहा और चीन 2 गोलों से बढ़त हासिल कर विजयी रहा। बॉल पिकर का खेल के दौरान भरपूर सहयोग रहा, जिसकी सराहना अधिकारियों ने की। मैन ऑफ द मैच का ख़िताब चीन के मेंग युआनफेंग को मिला। दूसरा मैच मलेशिया और यूएई के बीच शाम 7 बजे प्रारंभ हुआ।
संलग्न: स्कोर शीट की पीडीएफ प्रति ईमेल के साथ संलग्न है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles