23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

China Masters: सिंधू का चाइना मास्टर्स सफर खत्म, कोरियाई प्रतिद्वंदी के खिलाफ सीधे गेमों में हारीं

नई दिल्ली: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू का विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। शुक्रवार को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू सीधे गेमों में 14-21, 13-21 से हार गईं। 38 मिनट के इस मुकाबले में पेरिस ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता 23 वर्षीय कोरियाई खिलाड़ी ने आसानी से जीत दर्ज की। सिंधू की आन के खिलाफ यह लगातार आठवीं हार थी और वह अभी तक इस खिलाड़ी के खिलाफ कोई भी मैच नहीं जीत पाई हैं।

सिंधू की शुरुआत खराब रही और वह पहले गेम में एक समय 1-6 से पीछे चल रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने स्कोर 5-9 कर लिया। आन ने हालांकि ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली। सिंधू 11-14 पर स्कोर को करीब लाने में कामयाब रहीं, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने अपनी पकड़ बनाए रखी और पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में सिंधू ने कुछ देर के लिए 3-2 की बढ़त बना ली, लेकिन आन ने जल्द ही नियंत्रण हासिल कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने आक्रामक खेल से बढ़त बनाने की कोशिश की और एक समय वह 7-8 से पीछे चल रही थीं, लेकिन आन के बेहतरीन खेल और विविधता ने उन्हें ब्रेक तक 11-7 से आगे कर दिया। कोरिया के खिलाड़ी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles