37.2 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

क्रिक किंगडम और संजय गुप्ता अकादमी की आसान जीत, ध्रुव और शिवांक की पारी चर्चा में

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए के स्वर्गीय जी.एस. पठानिया सर अंडर-18 इंटर क्लब और अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर पहला मुकाबला अटल बिहारी वाजपेई अकादमी और क्रिक किंगडम के बीच हुआ। क्रिक किंगडम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अटल बिहारी वाजपेई अकादमी की टीम 42.5 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गई। ध्रुव लोधी ने 59 रन की पारी खेली, जबकि दक्ष कुमार ने 23 रन बनाए। क्रिक किंगडम की ओर से अनिरुद्ध ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। आदित्य मालवीय और अयांश आहूजा को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिक किंगडम ने 26.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 137 रन बना लिए और मैच 8 विकेट से जीत लिया। दीर्घ श्रीवास्तव ने 70 रन, विराज ने 33 रन और आदित्य मालवीय 20 पर नाबाद रहे। अटल बिहारी वाजपेई अकादमी की ओर से दक्ष ने 1 विकेट हासिल किया। ओल्ड फ्रेंड्स मैदान पर दूसरा मुकाबला संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी और ओल्ड फ्रेंड्स अकादमी के बीच खेला गया। ओल्ड फ्रेंड्स अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ली। संजय गुप्ता अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 239 रन बनाए। शिवांक त्रिपाठी ने 122 रन की बेहतरीन पारी खेली। विश्वजीत शाक्य ने 43 रन जोड़े। ओल्ड फ्रेंड्स की ओर से नयन कुशवाहा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओल्ड फ्रेंड्स अकादमी 29.2 ओवर में 60 रन पर ढेर हो गई। ललित और नयन ने 11-11 रन बनाए। संजय गुप्ता अकादमी के शिवांक, विश्वजीत और देवाशीष ने 2-2 विकेट लिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles