27 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

Commonwealth Games: भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए लगाएगा बोली, आईओए से मंजूरी मिली

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम) में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक मंजूरी दे दी। इस फैसले के साथ भारत ने एक बार फिर से इस प्रतिष्ठित बहु-खेल आयोजन की मेजबानी की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

भारत ने अहमदाबाद को मेजबान शहर बनाते हुए 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहले ही रुचि पत्र जमा कर दिया है, लेकिन भारत को 31 अगस्त की समय सीमा से पहले अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव जमा करने होंगे।

कनाडा के इस दौड़ से बाहर होने के साथ, भारत के 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के अधिकारियों का एक दल, उनके खेल निदेशक डैरेन हॉल के नेतृत्व में, हाल ही में आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने और गुजरात सरकार के अधिकारियों से मिलने के लिए अहमदाबाद गया था।

इस महीने के अंत में राष्ट्रमंडल खेलों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचने की उम्मीद है। राष्ट्रमंडल खेलों की आम सभा नवंबर के अंतिम सप्ताह में ग्लासगो में मेजबान देश का फैसला करेगी। भारत इससे पहले दिल्ली में 2010 के इस बहु-खेल आयोजन की मेजबानी कर चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles