29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

WPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

नई दिल्ली: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 बहुत ही धमाकेदार अंदाज में खेला जा रहा है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आज मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई इंडियंस की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल होने की वजह से पिछले दो मुकाबलों में नहीं खेली हैं। उनकी जगह नेट सेवियर ब्रंट ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह इस मैच में खेलेंगी या नहीं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं, इस मैच की कैसी हो सकती पिच?

अभी खेले गए हैं इतने मुकाबले
दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर अभी तक 13 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से चार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस मैदान पर पहली पारी में औसत 139 रन और दूसरी पारी में औसत स्कोर 133 रन है। दिल्ली की पिच स्पिनर्स की मददगार होती है। लेकिन वर्ल्ड कप के समय दिल्ली की पिच पूरी तरह से बदली गई थी। अब ये पिच पूरी तरह से सपाट है और बल्लेबाजों को भी फायदा पहुंचा सकती है। दिल्ली के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर साउथ अफ्रीका की टीम ने बनाया था। तब अफ्रीका ने 212 रन बनाए थे। वहीं सबसे कम स्कोर श्रीलंकाई टीम के नाम है। टीम ने 120 रन बनाया है।

पहले नंबर पर है दिल्ली कैपिटल्स की टीम
महिला प्रीमियर लीग 2024 के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले नंबर पर मौजूद है। टीम ने चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भी चार मुकाबले खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है। लेकिन नेट रन रेट में दिल्ली की टीम मुंबई से आगे है। दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट प्लस 1.251 है। वहीं मुंबई की टीम का नेट रन रेट प्लस 0.402 है। आज होने वाले मैच में भी जो भी टीम बाजी मारेगी वह प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी।

WPL 2024 में दोनों टीमों का स्क्वाड:
मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन। दिल्ली कैपिटल्स: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिज़ैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles