34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अंडर-19 विश्व कप को टी-20 प्रारूप में कराने पर विचार, वनडे में दो गेंद वाले नियम में हो सकता है बदलाव

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वनडे इंटरनेशनल (ODI) में दो नई गेंदों के इस्तेमाल में बदलाव करने पर विचार कर रही है। इस कदम का उद्देश्य गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग की सुविधा देना है। इसके अलावा ओवर रेट को प्रबंधित करने के लिए टेस्ट मैचों में इन-गेम क्लॉक शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। पुरुषों के अंडर-19 विश्व कप को टी20 प्रारूप में आयोजित करने के विचार हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वनडे में दूसरी नई गेंद को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का कदम आईसीसी की क्रिकेट समिति की सिफारिश माना जा रहा है। गेंदबाजी करने वाली टीमें दो नई गेंदों के साथ शुरुआत कर सकती हैं, लेकिन 25 ओवर के बाद केवल एक गेंद का उपयोग कर सकती हैं। गेंदबाजी करने वाली टीम के पास यह चुनने का विकल्प होगा कि वह दोनों में से किस गेंद का उपयोग जारी रखना चाहती है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत कई एक्सपर्ट दो गेंदों वाले नियम की आलोचना कर चुके हैं।

2 गेंद वाला नियम

सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली क्रिकेट समिति ने अपना होमवर्क कर लिया है। पहले सफेद गेंद अक्सर 35वें ओवर तक खराब हो जाती थी या उसका रंग उड़ जाता था। इससे अंपायरों को पारी के बीच में ही उसे बदलना पड़ता था। प्रस्तावित नए नियम के अनुसार 50 ओवर फेंके जाने तक इस्तेमाल की जाने वाली गेंद अधिकतम 37-38 ओवर पुरानी होगी। वर्तमान में वनडे क्रिकेट में दोनों छोर से दो गेंदों का इस्तेमाल होता है। इसका मतलब है कि प्रत्येक गेंद का 25 ओवर इस्तेमाल होगा। जिम्बाब्वे में आईसीसी बैठकों के दौरान इस सिफारिश पर चर्चा होने की उम्मीद है।

मैचों के दौरान एक दिन में 90 ओवर पूरे

विचाराधीन दूसरा प्रमुख नियम टेस्ट मैचों के लिए प्लेइंग कंडिशन में प्रत्येक ओवर के बीच 60 सेकंड की ऊपरी सीमा के साथ क्लॉक का उपयोग करना है। सफेद गेंद के प्रारूप में क्लॉक का उपयोग पहले से ही किया जा रहा है। इससे मैच को पहले की तुलना में तेजी से समाप्त करने में कुछ सफलता मिली है। क्रिकेट समिति का इरादा टेस्ट मैचों के दौरान एक दिन में 90 ओवर पूरे करने का है।

अंडर-19 विश्व कप को टी-20 प्रारूप में विचार

विश्व क्रिकेट प्रशासक अंडर-19 विश्व कप को टी-20 प्रारूप में कराने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं। कुछ का मानना ​​है कि जूनियर विश्व कप को 50 ओवर का टूर्नामेंट ही रहना चाहिए। एक वर्ग का तर्क है कि महिला अंडर-19 विश्व कप पहले से ही टी-20 प्रारूप में खेला जा रहा है। अब तक दोनों अंडर-19 महिला विश्व कप 2023 (साउथ अफ्रीका) और 2025 (मलेशिया) टी-20 प्रारूप में हुए हैं। हालांकि, कोई भी बदलाव अगले ब्रॉडकास्टिंग साइकल से ही प्रभावी होगा, जो 2028 में शुरू होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles