34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशेज टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम में विवाद, रॉब ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली: एशेज 2025-26 इंग्लैंड टीम के लिए अब तक काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुई है। पहले तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और टीम लगातार पांचवीं एशेज ट्रॉफी गंवाने के बाद संघर्ष कर रही है। इस बीच, मार्क वुड पूरी सीरीज से बाहर रहे और टीम के ऊपर कई नए आरोप भी सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों पर दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच शराब पीने और पार्टी करने जैसे आरोप लगे हैं। इस विवाद के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर ब्रिसबेन टेस्ट के बाद और एडिलेड टेस्ट से पहले नूसा में पार्टी करने और अत्यधिक शराब पीने के आरोप लगे हैं। इस मामले पर टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही अपने विचार भी प्रकट किए हैं।

इंग्लैंड टीम विवाद: रॉब की ने जांच के आदेश दिए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रॉब की ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों को आराम या पार्टी करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन यदि शराब का सेवन किया गया और वह अत्यधिक मात्रा में रहा, तो इस पर निश्चित रूप से कदम उठाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रॉब की ने कहा,”अगर लोग ऐसा कह रहे हैं कि हमारे खिलाड़ी वहां (नूसा) गए और हद से ज्यादा शराब का नशा किया तो बिल्कुल मैं इस मामले पर गौर करूंगा। इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के लिए अत्यधिक शराब पीना किसी भी स्तर पर सही नहीं है, लेकिन जितना अभी तक मैंने सुना है कि वह सभी (इंग्लैंड के खिलाड़ी) अच्छे से बर्ताव कर रहे थे और एकदम ठीक थे।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नूसा ट्रिप से कोई आपत्ति नहीं है। “आप बीच पर जाएँ, फोन से दूर रहें और आराम करें, लेकिन अगर अत्यधिक शराब पीने या बैचलर पार्टी जैसी गतिविधियों की बात है, तो यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। मैं स्वयं शराब नहीं पीता और शराब पीने की संस्कृति किसी के लिए भी सही नहीं है।”

टीम विवाद में ब्रूक और बेथेल भी शामिल

आपको बता दें कि इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल पर इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भी शराब पीने जैसे आरोप लगे थे। वेलिंग्टन में दोनों का शराब पीते हुए वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में रॉब की ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रॉब की ने बताया, “मुझे नहीं लगता कि उसमें औपचारिक चेतावनी की जरूरत थी, हां, अनौपचारिक तौर पर चेतावनी दे दी गई थी।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles