31.7 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

Cricket: Rishabh Pant मैदान में उतरने को तैयार

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वापसी की हर कोई उम्मीद कर रही है। कार दुर्घटना के के बाद से वह भी वापसी के लिए बेताब दिखे हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली के बयान ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा है कि वह पंत की टीम में वापसी से काफी उत्साहित हैं। बात करते हुए गांगुली ने कहा है कि पंत खुद आईपीएल 2024 एक्शन में वापसी करना चाहते हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।

मजबूत वापसी करने को तैयार दिल्ली
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिसंबर 2023 में आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मौजूद थे। कार दुर्घटना के बाद से पंत ने वापसी को लेकर बहुत मेहनत की है। उन्होंने फैंस की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए समय-समय पर अपने रिहैब का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में दमदार शुरुआत करने कोशिश करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles