25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

Cristiano Ronaldo बैन होने के बाद अपनी टीम को चीयर करने पहुंचे स्टेडियम

नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर में अपने खेल के कारण चर्चा में तो रहे ही हैं लेकिन इस के साथ ही उनका विवादों से गहरा नाता रहा है। रोनाल्डो जब से अल नस्र से जुड़े हैं एक के बाद एक विवाद का हिस्सा बनते जा रहे हैं लेकिन फिर भी फैंस के दिल में प्यार कम नहीं हुआ है। सउदी लीग के मैच के दौरान अभद्र इशारा करने के कारण उनपर बैन लगा। हालांकि अपनी टीम को चीयर करने पहुंचे रोनाल्डो फैंस का प्यार देखकर भावुक गए।

फैंस ने रोनाल्डो को किया चीयर
रोनाल्डो शुक्रवार को अपनी टीम को चीयर करने स्टेडियम पहुंचे थे। उनकी टीम अल हजम का सामना कर रही थी। मैच में सात ही मिनट खेल हुआ था। उसी समय फैंस रोनाल्डो का ना लेकर गाना गाने लगे। रोनाल्डो ने हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया। हालांकि कुछ समय बाद भी जब फैंस रोनाल्डो का नाम लेते रहे तो वह भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

रोनाल्डो पर लगा है बैन
रोनाल्डो को मेसी के नाम पर गुस्सा दिखाने के कारण बैन का सामना करना पड़ा। अल नस्र ने रविवार को अल शबाब को 3-2 से हराया। मैच के दौरान जैसे ही रोनाल्डो ने गोल किया दर्शकों ने‘मेसी मेसी’ के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी लंबे समय से पुर्तगाल के खिलाड़ी रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। यह घटना हालांकि टेलीविजन के कैमरों में कैद नहीं हुई है लेकिन 39 वर्षीय रोनाल्डो की कड़ी आलोचना हो रही थी। अल नस्र ने रोनाल्डो पर एक मैच का बैन लगाया।रोनाल्डो को करीब पांच हजार डॉलर अल शबाब को और आधी राशि महासंघ को भी जुर्माने के तौर पर देनी होगी । इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती है ।

2022 में अल नस्र से जुड़े रोनाल्डो
रोनाल्डो दिसंबर 2022 में सऊदी अरब के इस क्लब से जुड़े थे। उन्होंने लीग में अभी तक सर्वाधिक 22 गोल किए हैं। इनमें अल शबाब के खिलाफ पहले हाफ में पेनल्टी पर किया गया गोल भी शामिल है। इससे पहले रोनाल्डो रीयाल मैड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेल चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles