नई दिल्ली : संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे और टीम से जुड़ने के बाद से ही उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सवाल यह है कि वह ओपनिंग करेंगे या नंबर-3 पर उतरेंगे। इसके अलावा एमएस धोनी की मौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी किसके पास होगी, इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। साथ ही यह भी चर्चा है कि क्या उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि इन सभी सवालों के जवाब वक्त के साथ मिलेंगे, लेकिन अगर (मीडिया रिपोर्ट के अनुसार) मोहम्मद कैफ का कहना है कि संजू को अभी सीएसके का कप्तान बनाना सही फैसला नहीं होगा।
‘अभी सही समय नहीं’, Sanju Samson की कप्तानी पर उठे सवाल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद कैफ के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बचे यही बेहतर होगा कि फ्रेंचाइजी संजू सैमसन को कप्तानी की जिम्मेदारी से दूर रखे। सैमसन पिछले साल दिसंबर में आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन से पहले एक बड़े ट्रेड का हिस्सा बने थे। इस डील के तहत सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को राजस्थान रॉयल्स के साथ अदला-बदली करते हुए इस केरल के बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया था।
आईपीएल 2026 से ठीक पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने जिस तरह से बैटिंग की थी और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे उसकी वजह से उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। इस टूर्नामेंट में संजू ने भारत के लिए खेले 5 मैचों में सबसे ज्यादा 321 रन बनाए थे जिसमें 24 चौके भी शामिल थे। हालांकि संजू के पक्ष में हवा जरूर है फिर भी कैफ ने कहा कि सीएसके को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और ऋतुराज गायकवाड़ को ही टीम का कप्तान बने रहने देना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स अभी संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने की गलती नहीं जाएगी, क्योंकि वह हाल ही में टीम से जुड़े हैं। उनके अनुसार, “आप उनसे एक साथ सब कुछ करने की उम्मीद नहीं कर सकते—बैटिंग, मैच जिताना, विकेटकीपिंग और साथ ही कप्तानी भी। उन पर इतना ज्यादा बोझ डालना सही नहीं होगा।” कैफ ने आगे कहा कि टीम की योजना यही होगी कि संजू को धीरे-धीरे इस भूमिका में ढीलाने दिया जाए, ताकि भविष्य में वह एमएस धोनी की जगह संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हो सके।


