22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

टी20 विश्व कप से पहले कमिंस की फिटनेस पर सवाल, कोच ने किया खुलासा

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस का अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। इसका कारण उनकी पीठ की चोट है, जिससे वह अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के पहले दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे, जिससे उनकी विश्व कप में उपलब्धता को लेकर टीम और प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई है।

पैट कमिंस ने एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट में वापसी की और छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, वह अब इस श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी चोट की स्थिति को देखते हुए, आगामी टी20 विश्व कप में उनका खेलना भी अभी संदिग्ध माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान ऑलराउंडर मिचेल मार्श हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि विश्व कप का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन पैट कमिंस के इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर स्थिति अभी अनिश्चित है। उन्होंने कहा, “वह टीम में शामिल होंगे या नहीं, मैं अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह सकता। फिलहाल हमें उम्मीद है कि वह तब तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एंड्रूय मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘वह ठीक है लेकिन हम किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। हमने शृंखला जीत ली है और यही हमारा लक्ष्य था। वह शृंखला के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। उनकी वापसी को लेकर हमने काफी समय पहले इस बारे में चर्चा की थी।’

वेस्टइंडीज दौरे के बाद पैटकमिंस को लम्बर स्ट्रेस रिएक्शन का पता चला था, लेकिन रिहैब के बाद, उन्होंने एडिलेड में शानदार गेंदबाजी की, जहां उन्होंने छह विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया 82 रनों से जीत गया। भले ही कमिंस का एशेज सिर्फ एक मैच तक सीमित रहा, लेकिन मैकडोनाल्ड ने कहा कि उस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसमें शामिल सभी लोगों ने बहुत मेहनत की थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि अगर तैयारी के दौरान पैट कमिंस को कोई भी झटका लगता, तो उन्हें तुरंत खेल से रोक दिया जाता। उन्होंने बताया कि सब कुछ बहुत आसानी से हुआ और इसका पूरा श्रेय कमिंस और मेडिकल टीम को जाता है। मैकडोनाल्ड ने कहा कि उस रिस्क प्रोफाइल से गुजरकर कमिंस का लौटना, छह विकेट लेना और एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना सभी जुड़े लोगों के लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि अगर आप करीब चार महीने पहले के फैसले और उस सफर को देखें जो पैट कमिंस ने तीसरे एशेज टेस्ट तक पहुँचने के लिए तय किया, जब अधिकांश लोगों को लगता था कि यह लगभग नामुमकिन है, तो इसमें हमारी स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन (SSSM) टीम की मेहनत बेहद महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles