24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

डे-बोर्डिंग खिलाड़ी प्रत्यक्षा और प्रियांशी ने टीम इवेन्ट में जीता स्वर्ण पदक

भोपाल। टी.टी. नगर स्टेडियम में डे-बोर्डिंग योजनान्तर्गत अभ्यासरत साॅफ्ट टेनिस खिलाड़ी प्रत्यक्षा सोनी और प्रियांशी शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित 10वीं सब जूनियर राष्ट्रीय साॅफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में फायनल मुकाबले के टीम इवेन्ट में उत्तरप्रदेश को परास्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया और प्रदेश को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टेनिस खिलाड़ी प्रत्यक्षा सोनी ने सिंगल्स मुकाबले में एक रजत पदक तथा मिक्स डबल्स में कांस्य पदक अर्जित किया। डबल्स मुकाबले में प्रत्यक्षा सोनी और आद्या तिवारी (होशंगाबाद) ने फायनल मुकाबले में उत्तरप्रदेश को परास्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में देश के 13 राज्यों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। पदक विजेता डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों को प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है। राष्ट्रीय साॅफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। दोनों खिलाड़ी टी.टी. नगर स्टेडियम में टेनिस कोच प्रचेत शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles