दीपिका का चयन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए

0

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की दीपिका कुमारी का चयन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता तुर्की में खेली जाएगी। प्रतियोगिता के लिए दीपिका रविवार को तुर्की के लिए रवाना हो गई।
दीपिका का चयन 51 किग्रा भार वर्ग में हुआ है। 31वीं अंतरराष्ट्रीय यूथ मैन और यूथ वुमन अहमेट कॉमर्ट बॉक्सिंग टूर्नामेंट, इस्तांबुल में 11 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का चयन शिविर स्थानीय गोरागांव स्थित साई सेंटर में विगत दिवस संपन्न हुआ। दीपिका अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक विश्वामित्र अवार्डी रोशनलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल कर रही है। दीपिका के चयन पर दिनेश जाट, तरुण शर्मा, राजेश बेन, जीवन मारण एवं अन्य ने बधाई दी और शुभकामनाएं प्रदान की। सभी ने भारतीय दल के खिलाड़ियों का पुष्प गुच्छ प्रदान किए।