23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

दिल्ली के ओपनर का कमाल, सिर्फ 4 मैचों में 614 रन, करुण नायर खिसके तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीज़न के चार राउंड पूरे हो चुके हैं, और अब तक के मुकाबलों में दिल्ली के ओपनिंग बल्लेबाज़ सनत सांगवान ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। सांगवान इस समय टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। वहीं, कर्नाटक के अनुभवी खिलाड़ी करुण नायर, जो पहले दूसरे स्थान पर थे, अब तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

सनत सांगवान का बल्ला बरसा रन — अब तक 614 रन दर्ज

दिल्ली की ओर से खेलने वाले सनत सांगवान ने रणजी ट्रॉफी के शुरुआती चार मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक कुल 614 रन जुटाए हैं, जिसमें उनका औसत शानदार 102.33 रहा है। सांगवान ने अपने इन रनों में 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल किए हैं। वहीं, रन बनाने वालों की शीर्ष 5 सूची में दूसरे स्थान पर विदर्भ के उभरते बल्लेबाज अमन मोखाडे हैं, जिन्होंने 4 मुकाबलों में 135.00 की औसत से 540 रन जोड़े हैं। उनके खाते में 3 शतक और 1 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

तीसरे चरण के मुकाबलों के बाद कर्नाटक के बैटर करुण नायर रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब 4 मैचों के बाद वो तीसरे नंबर पर आ गए हैं। करुण नायर ने इन मैचों में 101.40 की औसत के साथ 507 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है।

इस सूची में चौथे स्थान पर दिल्ली के बल्लेबाज अभिनव थरेजा मौजूद हैं, जिन्होंने 4 मुकाबलों में शानदार 99.80 की औसत से 499 रन अपने नाम किए हैं। थरेजा ने इन मैचों के दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर उनके ही टीममेट आयुष दोसेजा हैं, जिन्होंने 4 मैचों में बेहतरीन 98.40 की औसत से 492 रन बनाए हैं। आयुष ने इस दौरान 1 शतक और 4 अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी निरंतरता और लय का परिचय दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles