33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

डेनमार्क ओपन : साइना वर्ल्ड नंबर दो यामागुची को हरा पहुँची क्वार्टर फाइनल में

ओडेंस । साइना नेहवाल गुरुवार को यहां डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर दो शटलर जापान की अकाने यामागुची को 21-15, 21-17 से हराया। साइना चार साल बाद यामागुची के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल हुईं। इससे पहले उन्हें लगातार छह मुकाबलों में यामागुची के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

साइना और यामागुची के बीच अब तक आठ मुकाबले हुए हैं। इनमें से साइना दो और यामागुची छह मुकाबले जीतने में सफल रहीं। साइना ने इससे पहले आखिरी बार यामागुची को 16 नवंबर 2014 को चाइना ओपन में हराया था।

साइना का ओकुहारा के खिलाफ ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों के बीच अब तक 10 मुकाबले हुए हैं। इनमें साइना छह और ओकुहारा चार को जीतने में सफल रहीं। हालांकि, साइना और ओकुहारा के बीच हुए पिछले मुकाबले को जापानी शटलर जीतने में सफल रहीं थीं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles