24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

40 साल की उम्र में शानदार फिटनेस के बावजूद फुटबॉल लीजेंड ने रिटायरमेंट का किया इशारा

नई दिल्ली : पुर्तगाल के सुपरस्टार और धाकड़ फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का हालिया बयान चर्चा में है। वर्तमान में सऊदी अरब के क्लब अल-नासर (Al Nassr) का हिस्सा रोनाल्डो ने फुटबॉल से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। बावजूद इसके, 40 साल की उम्र में उनकी फिटनेस बेहतरीन बनी हुई है और वह दुनिया भर में एक फैशन आइकन के रूप में भी मशहूर हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सऊदी फोरम से वीडियो लिंक पर बात करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होने के सवाल पर कहा,”जी हां बिल्कुल। मैं 41 साल का हो जाऊंगा तब तक और मुझे लगता है वो सही वक्त होगा इसके (संन्यास) के लिए।” रोनाल्डो के नाम अभी तक क्लब और इंटरनेशनल मिलाकर कुल 950 से ज्यादा गोल दर्ज हैं। इसमें अब तक 143 इंटरनेशनल गोल भी शामिल हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिटायरमेंट की तारीख कब?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते भी रोनाल्डो का एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह “जल्द ही” (retire “soon”) संन्यास लेंगे। हालांकि, इसी संदर्भ में सऊदी फोरम से साझा किए गए एक वीडियो में रोनाल्डो ने कहा, “मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि अगले एक-दो सालों में यह होगा। तब तक मैं अभी भी मैदान का हिस्सा रहूंगा।” यानी उन्होंने साफ संकेत दे दिया है कि अगले एक-दो सालों में वह अपने फुटबॉल करियर को विराम देंगे।

अगले साल खेलेंगे अपना छठा वर्ल्ड कप

पुर्तगाल की टीम अभी तक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। अगर गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ टीम जीत दर्ज करती है, तो अगले साल यूएसए, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए उनकी जगह पक्की हो जाएगी। पांच बार के Ballon d’Or विजेता रोनाल्डो अगले साल अपना छठा वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है; 2006 में सेमीफाइनल में उन्हें फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles